रांची, मार्च 22 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। जल संरक्षण हमारा कर्तव्य है। तेजी से प्रदूषित हो रहे नदी, झील और झरनों को स्वच्छ रखने के लिए हमें एकजुट होकर आगे आना होगा। ये बातें जिला परिषद रांची की अध्यक्ष निर्मला भगत ने कहीं। वे पेयजल-स्वच्छता प्रमंडल रांची पश्चिम द्वारा विश्व जल दिवस पर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने महोत्सव का उद्घाटन किया। कहा कि जलस्तर नीचे जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जल संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। हर घर जल नल योजना को हमें सफल बनाने के लिए जहां जहां गड़बड़ियां हैं उन्हें दुरूस्त करने की आवश्यकता है। ताकि ग्रामीणों को सुगम पेयजल सुविधा मिल सके। समारोह में जिप सदस्य पश्चिमी बेरोनिका उरांव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार, एसडीओ देवानंद सिंह, प्रेम कुमार, जेई सुनील कुमार, पूर्व उ...