औरैया, मार्च 14 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूवाई निवासी विमल पाठक इन दिनों जर्मनी में रहकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। विमल पाठक जर्मनी की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। सुरेश पाठक के पुत्र विमल पाठक विदेश में रहते हुए भी वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे एक सांस्कृतिक समूह के माध्यम से भारतीय परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इन आयोजनों के जरिए विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी समझ, सम्मान और मित्रता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।विमल पाठक ने युनाइटेड यूपी कनेक्ट नाम से एक संगठन भी बनाया है, जिसका उद्देश्य यूरोप में रह रहे उत्त...