जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट थमाया
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी एक युवक को जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए और फर्जी वीजा व टिकट थमा दिया गया। पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई और पैसे वापसी की गुहार लगाई है।पडरौना के पांडेय देवरिया निवासी शैलेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भिटौली थाने के पास ऑफिस चलाने वाले पिपरिया-सोहरौना तिवारी निवासी आरोपी से हुई। उसने जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी और हर महीने 85 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। वीजा, टिकट और मेडिकल के नाम पर कुल 1,70,000 रुपये कई बार में ऑनलाइन आरोपी के मोबाइल नंबर पर उसने भेजे। इसके साथ ही अपना असली पासपोर्ट भी आरोपी को सौंप दिया। काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.