रुद्रपुर, मार्च 9 -- सितारगंज, संवाददाता। जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फ्लाइंग लीडर ओवरसीज के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नकटपुरा निवासी बिलाल खान ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्तूबर 2024 को फ्लाइंग लीडर ओवरसीज के संचालक गांव सरकड़ा निवासी समीर, यूनुस, युसूफ और गांव गोठा निवासी घनश्याम राव ने उसे जर्मनी भेजने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर एक वर्ष में उससे करीब 14 किस्तों में कुल 4.65 लाख रुपये ले लिए। इसमें 3.55 लाख रुपये ऑनलाइन और 1.10 लाख रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि न तो उसे जर्मनी भेजा गया और न ही उसके रुपये लौटाए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है। सीओ के आदेश पर रविवार को पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.