बाराबंकी, फरवरी 26 -- बाराबंकी। शहर के एक होटल में कुछ दिन पहले हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। जर्मनी से बारात लेकर बाराबंकी पहुंचे मारकूस ने सीतापुर जिले की रहने वाले रूनल वर्मा के साथ एक होटल में भारतीय रीति रिवाज के साथ हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने भारतीय परंपरा के अनुसार विदेशी मेहमानों का पूरा आदर सत्कार व मेहमाननवाजी की। यह अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। मूलत: सीतापुर जनपद के रहने वाले राजकुमार वर्मा रेलवे में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं। इनकी पुत्री रूनल वर्मा ने जर्मनी से पीएचडी की है। वर्तमान में वह ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के मारकूस से हुई और आपसी समझ के बाद दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.