जहानाबाद, मार्च 17 -- करपी, निज संवाददाता। मंगलवार को जर्मनी की एक विशेषज्ञ टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। टीम में डॉ. एडोल्फ डाईफेनहारडल, डॉ. शिवकुमार (सचिव, डीएफआईटी चेन्नई) एवं वाई. सोमशेखर रेड्डी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार से विशेष रूप से कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में कुष्ठ रोगियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवा व्यवस्था और जागरूकता कार्यक्रमों के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.