मेरठ, मई 27 -- रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के 13वें दिन "नवाचरी शिक्षण विधि, अधिगम कौशल और अनुसंधान एवं शैक्षिक प्रकाशन" विषय पर ऑनलाइन सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक के निर्देशन में किया गया। पहले सत्र में बीजीएस बी-स्कूल बैंगलोर की प्रोफेसर डॉ. एस श्रीरंजनी मोक्षगुंडम ने जर्नल में लेख जमा करने की प्रक्रिया और सहकर्मी समीक्षा प्रणाली पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में गुरु नानक कॉलेज चेन्नई के डॉ. जे. बेनेट राजदुरई ने क्लोन जर्नल की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए। संचालन डॉ. गरिमा मलिक ने किया। यह भी पढ़ें- आईपीआर और पेटेंट के महत्व पर प्रकाश डाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...