अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलायतन जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमजेईटी) का विमोचन गुरुवार को किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय जर्नल में शोधकर्ता, शिक्षाविद अपने नवीन शोध और इंजीनियरिंग अंतर्दृष्टि को साझा कर सकते हैं। कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने जर्नल के प्रकाशन को अकादमिक और शोध क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शोध-पत्रिकाएं विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध परिदृश्य से जोड़ने में सहायक होती हैं। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. वाईपी सिंह ने बताया कि एमजेईटी का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में मौलिक शोध कार्यों, समीक्षा लेखों, लघु विचारों और पुस्तक समीक्षाओं के माध्यम से ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना है। यह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सिद्धांत और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.