जर्दा कारोबारी लूटकांड का आरोपी हन्नी गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 11 -- समस्तीपुर। शहर बहादुरपुर में जर्दा कारोबारी से हुई लूट और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रमपुर वादे गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एक मई को रेलवे स्टेडियम के समीप छापेमारी के दौरान हथियार के साथ हन्नी के कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उस दौरान हन्नी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बहादुरपुर में जर्दा कारोबारी से हुई लूट की घटना का खुलासा हुआ था। यह भी पढ़ें- लूटकांड का अभियुक्त गिरफ्तार पूछताछ के दौरान साथियों ने बताया था कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार हन्नी ने ही उपलब्ध कराए थे। साथ ही वह अपने सहयोगियों को फिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.