कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के महिनाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 एवं 10 में बना 'हवामहल' आज पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। लगभग 10 वर्ष पूर्व निर्मित यह भवन अब ग्रामीणों के लिए सुविधा की जगह परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। इस वार्ड में करीब 65 घरों के साथ लगभग 500 की संख्या में महादलित समुदाय के लोग निवास करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हवामहल की छत से लगातार पानी टपकता है और फर्श पूरी तरह टूट चुका है, जिससे यहां बैठना या आराम करना मुश्किल हो गया है। गर्मी के दिनों में जहां यह स्थान ग्रामीणों के लिए एकमात्र सहारा होता था, वहीं अब इसकी बदहाली के कारण लोग यहां ठहरने से भी कतराते हैं।स्थानीय यह भी पढ़ें- बोले रांची: एक मोहल्ला, एक वार्ड, पर आम-खास का अंतर ग्रामीण-छट्ठ ऋषि, बेचन ऋषि, सहदेव ऋषि और नरेश ऋषि...