बक्सर, मई 24 -- पेज-05 के लिए फोटो :-17, कैप्सन :- नैनीजोर पीपापुल से गुजरता बालू लदा वाहन ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बिहार-यूपी को जोड़ने वाले गंगा नदी पर नैनीजोर के बिहार घाट के समीप बना पीपा पुल इन दिनों ओवरलोडिंग वाहनों के दबाव से लगातार जर्जर होता जा रहा है। जिससे पुल की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यह भी पढ़ें- कसेर माइनर की पुलिया की सुरक्षा दीवार ध्वस्त, दुर्घटना की आशंकास्थिति की गंभीरता इसके चलते इस पीपा पुल के रास्ते से आने-जाने वाले हजारों लोगों को हमेशा हादसे की संभावना भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षमता से अधिक वजन वाले बालू लदे ट्रैक्टरों व अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से इस पुल से गुजरते हैं, जबकि पीपा पुल केवल हल्के वाहनों व सामान्य आवागमन के लिए बनाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कमजोर संरचना और लगातार...