कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित पुराने शिव मंदिर परिसर में बुधवार को मधु भगत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन तथा मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि की पूजा मंदिर के दानपात्र में उपलब्ध राशि से संपन्न कराई जाएगी। यदि राशि कम पड़ती है तो मंदिर समिति के सदस्य आपसी सहयोग से योगदान देकर पूजा को भव्य रूप से सम्पन्न कराएंगे। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संजय बनर्जी ने बताया कि मंदिर की स्थिति जर्जर हो चुकी है और मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में इसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। इस पर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु चंदा संग्रह किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.