सुल्तानपुर, मार्च 30 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दो जिलों की सीमा पर स्थित कस्बे का मुगलकालीन शाहीपुल इन दिनों बदहाल स्थिति में है। करीब 500 वर्ष पुराना यह ऐतिहासिक पुल जर्जर हो चुका है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है। पुल के किनारों में दरारें पड़ चुकी हैं, मेहराबों का प्लास्टर झड़ रहा है और कई स्थानों पर ईंटें उखड़ गई हैं। पुल के दोनों ओर उगी झाड़ियां इसकी मजबूती को और कमजोर कर रही हैं। इसके बावजूद रोजाना हजारों लोग और वाहन इसी पुल से गुजर रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस मार्ग पर दबाव और बढ़ गया है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत न कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। दो जिलों की सीमा पर होने के कारण इसकी मरम्मत को लेकर जिम्मेदारी स्पष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.