फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ एमआईसी के पास बना शौचालय काफी वर्षो से जर्जर हालत में पड़ा है। इसकी तरफ देखने वाला भी कोई नही है। इसकी बिल्डिंग भी धीरे धीरे टूटकर धंसने लगी है। इसके पास में ही पालिका की ओर से नया शौचालय भी बनवा दिया गया था जिसे बने अभी कुछ ही महीने हुये होंगे इसकी भी हालत बद से बदतर हो गयी है। शौचालय के बाहर लगा वाश बेसिन भी टूट गया है, पाइप गायब हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...