जर्जर हो गए शौचालय, जनता हो रही परेशान
आगरा, मार्च 8 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 41 बालूगंज में शौचालयों की स्थित खराब होने की वजह से बड़ी परेशान है। डा. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 41 बालूगंज के काजीपाड़ा, कटरा गडरियान और औलिया रोड़ पर घनी आबादी में शौचालय बने हुए हैं। जो बिल्कुल खंडहर हो चुके हैं। इसकी वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि न तो पार्षद सुनवाई करते हैं और नगर निगम के अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आक्रोशित लोगों को कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम में प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.