चम्पावत, मई 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला प्रशासने लोगों से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, खुले व लटकते बिजली तारों की सूचना देने की अपील की है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और लटकते तारों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस तरह की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 7895318895, 7579060090, 9528135726 तथा टोल फ्री नंबर 1077 (05965-230819) पर देने की अपील की है। जिससे आवश्यक सुधार और सुरक्षा के कार्य किए जा सकें। -- यह भी पढ़ें- एनएच की अव्यवस्था पर ईई को नोटिस दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...