जर्जर हाईमास्ट लाइट हटी, टला बड़ा हादसा
पूर्णिया, मई 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी चौक के समीप कल्याण भवन के सामने लगे जर्जर हाईमास्ट लाइट को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर डिस्मेंटल करा दिया। इससे संभावित बड़े हादसे की आशंका टल गई। बीते 06 मई को प्रकाशित 'हाईमास्ट लाइट की स्थिति जर्जर, दुर्घटना की आशंका' शीर्षक से लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई कर इसे हटाया गया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी, सांख्यिकी पदाधिकारी देवेश भारद्वाज तथा पुअनि राजेश्वर राम की निगरानी में की गई। मौके पर हाइड्रा मशीन एवं प्रशिक्षित कारीगरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सावधानीपूर्वक हाईमास्ट लाइट के होलोजन बल्ब सेट को नीचे उतारा तथा जर्जर पोल को भी हटाया। यह भी पढ़ें- जर्जर हाईमास्ट लाइट हटी, टला बड़ा हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.