बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कटहापुर गांव में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 11 हजार वोल्टेज की जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे फसल में आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय खेत में कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी। आग लगने से ओमप्रकाश चौधरी की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि किसानों का आरोप है कि तार जोड़ देना स्थायी समाधान नहीं है। किसान कृष्णा चौधरी, अमन चौधरी, प्रेमचंद मौर्या, मोनू चौधरी, जानेमन चौधरी, राजेश चौधरी, नंदलाल, नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.