सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नकुड़। खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से किसान की छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल और 265 पॉपुलर के पेड़ जलकर राख हो गए। पीडित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सोमवार को गांव नयागांव निवासी किसान संजीव पुत्र सतपाल ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। अचानक जर्जर तार टूटकर नीचे खड़ी सूखी फसल पर गिर गया। तार गिरते ही निकली चिंगारियों ने तत्काल विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक किसान कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरी छह बीघा फसल और खेत में खड़े 265 कीमती पॉपुलर के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग और बिजली निगम को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टरों और निजी संसाधनों ...