बलरामपुर, जनवरी 16 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। अचलपुर चौधरी विद्युत पावर हाउस क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में गुरुवार शाम जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ना खेत में तार टूटकर गिरने से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और किसानों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे हरीश चंद्र पुत्र बाबूराम के खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन अचानक टूट गई। तार गिरते ही शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और गन्ने की फसल जल उठी। गन्ना फसल में आग लगा देख आसपास मौजूद किसानों ने तत्काल खेतों में पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं घटना के बाद से अच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.