मेरठ, अप्रैल 11 -- बहचौला गांव में हाइटेंशन लाइन में फाल्ट होने से किसानों की 32 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने अम्हैड़ा बिजलीघर पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने ग्रामीणों को शांत करवाते हुए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इंचौली क्षेत्र के बहचौला गांव निवासी शोभा राम शर्मा उनके भाई सुभाष शर्मा, महा सिंह और चिंता देवी के गांव के बाहर खेत हैं। उन्होंने अपने खेतों में गेहूं की फसल बो रखी थी। शनिवार दोपहर एक बजे खेतों के पास से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन के तार आपस में चिपकने पर उनमें से चिंगारी उठ गई। यह चिंगारी गेहूं की फसल तक पहुंच गई और देखते देखते करीब 32 बीघा गेहूं की पकी हुई फसल तेजी से जलनी शुरू हो गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर में आग लगने से बच गई। यह नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.