इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा मोहल्ले में स्थित एक जर्जर हवेली में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हवेली के अंदर जमा झाड़ियों और कूड़े के ढेर से उठते धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन दमकल टीम के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। मोहल्ले में स्थित सर्राफा व्यापारी पारस जैन की पुरानी हवेली लंबे समय से खंडहर हालत में पड़ी हुई है। स्थानीय निवासी संत प्रकाश ने बताया कि हवेली की कोई देखरेख नहीं होती और उसके अंदर काफी मात्रा में कूड़ा और झाड़ियां जमा थीं। यह भी पढ़ें- कपड़े की दुकान और ठेला जलकर खाक रविवार सुबह अचानक कूड़े में आग लग गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए दोपहर तक विकराल रूप लेने लगी। आग लगने के बाद मोहल्ले में...