चतरा, अप्रैल 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कैण्डी नगर गांव की कई सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। खासकर कैंडी नगर (श्री नगर) स्थित हनुमान मंदिर से श्री नगर बस्ती जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक किसी प्रकार का सुधार कार्य नहीं कराया गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एवं उबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पहले से ही काफी संकीर्ण है। ऐसे में यदि रास्ते में कोई चारपहिया वाहन आ जाए तो द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.