मधेपुरा, अप्रैल 6 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों सड़क की स्थिति बद से बदत्तर बनी हुई है। जर्जर सड़क के कारण आमलोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड पांच अंतर्गत पूर्वी बायपास से लेकर प्रोफेसर कॉलोनी की ओर जाते हुए पक्की सड़क जर्जर हो गयी है। इसी तरह कॉलेज चौक से पूर्वी गुमटी नदी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर होकर चलने लायक नहीं रह गया है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो गए है। इसी तरह वार्ड तीन अंतर्गत बिरजू किराना दुकान से लेकर आगे तक गुजरने वाली सड़क जर्जर हो गयी है। थोड़ी-सी बारिश होने पर सड़क पर जलजमाव का नजारा उपस्थित हो जाता है। बदहाल सड़क के कारण आमलोगों व मुहल्लेवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह शहर के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.