दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। सदर थाना क्षेत्र के म्यूजियम गुमटी से लेकर सदर प्रखंड मुख्यालय होते हुए दोनार एसएच-56 तक की जर्जर सड़क और नाले का निर्माण जल्द किया जाएगा। यह बात दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इस सड़क की बदहाल स्थिति पर खेद प्रकट किया। उन्होंने डीएम से शीघ्र स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। विधायक श्री मंडल ने डीएम को कहा है कि उक्त सड़क के कई हिस्सों में वर्षभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जबकि शेष सड़क पूरी तरह जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे आम नागरिकों, छात्रों, मरीजों व प्रतिदिन पैदल एवं वाहन से आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सड़क निर्माण की आवश्यकता उन्होंने कहा कि यह...