बहराइच, अप्रैल 26 -- पयागपुर। तहसील क्षेत्र के भूपगंज बाजार से कांधीकुइयां जाने वाली सड़क बद से बदतर हो गई है। राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी समस्या है। यह मार्ग लखनऊ जाने वाले मुख्य हाईवे को जोड़ता है। सड़क पर फैले पत्थर दोपहिया वाहनों के लिए डेथ ट्रैप साबित हो रहे हैं। कांधीकुइयां स्थित प्रसिद्ध बाबा राम प्रकाश जी के मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन और अन्य वाहनों से पहुंचते हैं। आस्था के इस केंद्र तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पथरीले और रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सड़क जर्जर, बजरी में फिसल कर गिरते-पड़ते निकल रहे लोग यह भी पढ़ें- अधूरी सड़क पर पगभर चलना दुश्वार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.