मधुबनी, मार्च 10 -- खजौली। खजौली ठाहर मदना लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क पर ठाहर गांव स्थित बटुक भैरव स्थान के समीप जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर हिंदुस्तान में 09 मार्च को"ठाहर लक्ष्मीपुर सड़क पर जानलेवा गड्ढा" शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आ गया। खबर छपते ही सोमवार की सुबह संबंधित विभाग ने आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। सड़क निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा जर्जर हिस्से में गड्ढों को मेटल गिराकर समतल किया गया है। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जाता है कि यह सड़क फिलहाल मेंटेनेंस अवधि में है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने त्वरित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.