जर्जर सड़क और बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
अररिया, जून 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 एवं 03 में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जर्जर कच्ची सड़क और बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व लोजपा (रामविलास) आईटी सेल के अररिया जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। अमित कुमार पासवान ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन वार्ड की मुख्य सड़क आज भी बदहाल स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह सड़क सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा इसकी लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.