फतेहपुर, जून 6 -- धाता। नगर पंचायत के नरसिंहपुर कबरहा (गौतम बुद्ध नगर) गांव की बदहाल सड़क प्रशासन की उदासीनता बयां कर रही है। गांव का 500 मीटर मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर है। गहरे गड्ढों और स्थायी जलभराव ने इसे दलदल बना दिया है। हजारों ग्रामीण रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत गठन से पहले ही सड़क खराब थी, लेकिन आज तक पुनर्निर्माण नहीं हुआ। जलनिकासी न होने से सड़क पर महीनों पानी भरा रहता है। मार्ग सड़क कम, कीचड़ का तालाब ज्यादा लगता है। जमा गंदा पानी मच्छरों का अड्डा बन गया है। डेंगू, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों ने मच्छररोधी जालियां लगाईं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। यह मार्ग नरसिंहपुर कबरहा के साथ बुरचूनी, रसूलपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। इसी...