बाराबंकी, अप्रैल 21 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र की प्रमुख सड़कें कोटवाधाम से कोटवा सड़क, रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग सफदरगंज बदोसरांय तथा बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग की कच्ची पटरियां बह जाने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ब्लाक मुख्यालय के सामने उधौली से सिरौलीगौसपुर मार्ग पर दुर्घटना में चार लोग घायल हुए। रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग मदारपुर हनुमान मन्दिर के समीप पुलिया के पास हुई दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए। मंगलवार को बाग के पास बाइक से बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हुई। इन मार्गों पर घटित हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...