किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर में जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की कई सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। खासकर बाइक और साइकिल सवारों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बेमौसम बारिश में यह हाल है, जबकि मानसून शुरू होने के बाद स्थिति और खराब हो सकती है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़कों पर उभरे गड्ढों में जलजमाव से लोगों की जान को खतरासड़कें और जलजमाव बस स्टैंड के सामने की सड़क, डांगी बस्ती, रुईधासा, धर्मगंज और डुमरिया समेत कई इलाकों की सड़कें बदहाल हैं। इन रास्तों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन गड्ढों में भरे पानी के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पानी इ...