गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन के डबल टंकी पार्क स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत में है। जर्जर स्कूल में नन्हे-मून्ने बच्चों को बढ़ाया जा रहा है। इस कारण लोगों में नाराजगी है। स्कूल के बच्चों को किसी और स्कूल में शिफ्ट कराने और मरम्मत के लिए लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव को पत्र लिखा है। स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया की पार्क में दो टंकी थी। इनमें से एक को तोड़ते समय स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण बच्चों को जनकपुरी स्कूल में भेज दिया गया था। लेकिन स्कूल की मरम्मत नहीं हुई और बच्चों को वापस लाकर पढ़ाना शुरू कर दिया गया है। जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.