जर्जर स्कूल की कक्षाएं दूसरे स्कूल में शिफ्ट की गईं
लोहरदगा, जुलाई 25 -- कैरो, प्रतिनिधि। जर्जर स्कूल में बच्चों की जान जोखिम में होने की हिन्दुस्तान में छपी खबर पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की कक्षाओं को दूसरे स्कूल के भवन में शिफ़्ट कर दिया है। लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है, छत से लगातार पानी टपकता है। सीलिंग गिर रही है। इससे क्लास में बच्चों को बैठना व पढना काफी मुश्किल हो गया है। इस स्कूल भवन का निर्माण 1990 में हुआ था, 36 वर्षों से यहां स्कूल चल रहा है, इसका प्रारंभ नवप्रथमिक विद्यालय से हुई थी बाद में अपग्रेड किया गया। विद्यालय के लिए स्थानीय समाजसेवी रामचरित्र गोप ने चार डिसमिल जमीन दान दी थी।स्कूल जर्जर होने के संबंध में 22 जुलाई को हिन्दुस्तान में खबर प्रमुखता से छपी थी, और इसके बाद ही डीइओ और बीईईओ को स्कूल भवन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.