मैनपुरी, मार्च 28 -- जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की गहन समीक्षा की। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बीईओ को कड़े निर्देश दिए कि जनपद के अवशेष जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण और नीलामी की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। बैठक में सामने आया कि जिले के 66 जर्जर विद्यालयों के सापेक्ष अब तक मात्र 27 की ही नीलामी हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन अधिक होने के कारण तीन बार नीलामी के बावजूद खरीददार नहीं मिल रहे हैं। इस पर डीएम ने लोनिवि और बेसिक शिक्षा विभाग को प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बचे हुए विद्यालयों में फर्नीचर, बाउंड्री वॉल और दिव्यांग शौचालयों का कार्य पूर्ण करने को कहा। फरवरी के आंकलन में जनपद के 510 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं। प्रदेश स्तर पर मैनपुरी ने 25 वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.