हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस। जिले की सड़कों पर यदि जर्जर हालत में स्कूली वाहन चलते हुए पाए गए तो इन वाहनों के खिलाफ एफआईआर होगी। साथ ही संबधित थाने में वाहन को बंद किया जाएगा। जिले में सत्तर स्कूली वाहन पंद्रह साल की अवधि पूरी कर चुके हैं। स्कूल संचालकों के द्वारा इन वांहनों के पंजीयन को निरस्त नहीं कराया गया है। अब ऐसे वाहन स्वामियों की खैर नही है। खबर छपने के बाद जिले के संभागीय परिवहन विभाग के द्वारा ऐसे वाहनों तलाश कर थानों में बंद करने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य मार्गो से लेकर देहात तक अभियान तेज हो गया है। हाथरस जिले में दर्जनों की संख्या में कॉन्वेंट स्कूल हैं। इन स्कूलों में वाहनों को लाने व छोड़ने के लिए चार सौ से अधिक वाहन लगे हुए हैं। आगरा व कासगंज में हुई स्कूली वाहन की घटना के बाद जिले का एआरटीओ कार्यालय एक्शन मोंड में नजर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.