बागपत, मार्च 20 -- बागपत। जिले की सड़कों पर यदि जर्जर हालत में स्कूली वाहन चलते हुए पाए गए, तो इन वाहनों के खिलाफ एफआईआर होगी। साथ ही संबधित थाने में वाहन को बंद किया जाएगा। जिले में काफी वाहन ऐसे है, जिनकी पंद्रह साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं। स्कूल संचालकों के द्वारा इन वांहनों के पंजीयन को निरस्त नहीं कराया गया है। अब ऐसे वाहन स्वामियों की खैर नही है। खबर छपने के बाद संभागीय परिवहन विभाग के द्वारा ऐसे वाहनों तलाश कर थानों में बंद करने की कवायद शुरू कर दी है। बागपत जिले में सैकड़ों की संख्या में कॉन्वेंट स्कूल हैं। इन स्कूलों में वाहनों को लाने व छोड़ने के लिए चार सौ से अधिक वाहन लगे हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में हुई दुर्घटनाओं के बाद एआरटीओ कार्यालय एक्शन मोंड में नजर आ रहा है। जिले में काफी स्कूली वाहन ऐसे है, जो पंद्रह साल की अवधि प...