रामपुर, जून 10 -- रामपुर। केमरी-बिलासपुर मार्ग स्थित सैंजनी नदी के पुल पर मरम्मत कार्य गुरुवार से शुरू होगा। जिसके लिए आज से 20 जून तक इस पुल से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान रूट डायवर्ट रहेगा। मालूम हो कि केमरी से बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग स्थित सैंजनी नदी का पुल करीब 56 वर्ष पुराना है। जो अब मरम्मत की स्थिति में पहुंच चुका है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करायी गई तो किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार को पुल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूर करते हुए शासन ने 40 लाख रुपयो की धनराशि स्वीकृत कर जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब कार्यदायी संस्था को मरम्मत कार्य...