जर्जर साइन बोर्ड बना राहगीरों के लिए खतरा
गौरीगंज, मई 17 -- मुसाफिरखाना। धरौली रोड स्थित शारदा सहायक नहर एवं काशीराम कॉलोनी के पास लगा साइन बोर्ड पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बोर्ड का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। धरौली मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों और स्थानीय लोगों का आवागमन बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान साइन बोर्ड गिर सकता है। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है। लोगों ने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर साइन बोर्ड की मरम्मत या उसे बदलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- हरियाली गायब मिलने पर कंपनी के प्रचार बोर्ड हटाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.