सोनभद्र, अगस्त 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की जर्जर सहकारी समितियों की जल्द ही तस्वीर बदल सकती है। वर्षों पुराने और खस्ताहाल भवनों के कारण प्रभावित हो रहे समितियों के कामकाज को सुचारु करने के लिए सहकारिता विभाग ने सुदृढ़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जर्जर भवनों वाली समितियों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही जिन समितियों में शौचालय की सुविधा नहीं है, वहां नए शौचालयों का निर्माण कराने की भी योजना तैयार की जा रही है।

जिला सहकारी समितियों की स्थिति जिले में कुल 62 सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें कई समितियों के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कहीं छत और दीवारें खराब हैं तो कहीं वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण भवनों की स्थिति खस्ताहाल है। वहीं, कुछ समितियों में शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे वहां आने वाल...