श्रावस्ती, जून 24 -- गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला में नेशनल हाईवे 730 से इकौना मार्ग बाईपास के पास स्थित जगदीश भट्ठा के बगल से गिलौला-सिसवारा मार्ग को जोड़ने वाली लगभग 800 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर और टूट-फूट का शिकार हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। हाल ही में राप्ती नदी पर सिसवारा घाट के पास पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जरिए जिला मुख्यालय भिनगा तक सीधा संपर्क स्थापित हो गया है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों में आवागमन को लेकर बड़ी उम्मीदें जगी थीं और यातायात में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सड़क की खराब स्थिति लेकिन विडंबना यह है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की सड़क खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज...