जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, मरम्मत की उठी मांग
महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरगदवा राजा से केवलापुर के चानकी घाट स्थित पुल तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी पक्की सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया।यह मार्ग नौतनवा से जिला मुख्यालय महराजगंज तक आवागमन करने वाले सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों के लिए भी यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.