गुमला, अप्रैल 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के गुमला और घाघरा प्रखंड को जोड़ने वाली भंडरिया-टू-खम्भिया कुंबाटोली बाजार टांड़ भाया अटरिया सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद सड़क निर्माण का जिम्मा उठाया है। रविवार को खम्भिया बाजार टांड़ में बैठक कर ग्रामीणों ने जनसहयोग से सड़क बनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता फोरी पंचायत के मुखिया सुदामा उरांव और अरंगी पंचायत के मुखिया लोदो उरांव ने संयुक्त रूप से की। बैठक के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर मिट्टी और मोरम गिराना भी शुरू कर दिया। इस दौरान निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने आपस में नगद चंदा भी एकत्र किया।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति सुधरने से घाघरा प्रखंड के अम्बाटोली,खम्भिया, कुंबाटोली,अरंगी, पलमा, डुगडुगिया और जामटोली सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.