बलरामपुर, मार्च 25 -- गुलरिहा से रजवापुर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे और टूट-फूट के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों अब्दुल मोबीन, रफीक, अमन और राजाराम ने क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराकर सड़क की मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है, साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...