बलरामपुर, फरवरी 17 -- सादुल्लाह नगर। विकास खंड रेहराबाजार की ग्राम पंचायत जिगनी में जिगनी खास व छेदी पुरव्वा-जिगना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क जगह-जगह धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा बन गया है। ग्रामीण अता मोहम्मद, दिलीप, कुलदीप व प्रदीप ने बताया कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से जनहित में शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...