कटिहार, मार्च 24 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र पार दियारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत नफरू टोला से घेरा गांव होते हुए मेघु टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब सात वर्ष पूर्व बनी ढाई किलोमीटर सड़क अब जर्जर हो चुकी है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों राकेश सिंह, उस्मान,अजीत कुमार सिंह, नुमन अली और मोहम्मद बबलू ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन से चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वर्तमान में बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गया है,जिससे हालात और बिगड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि एजाबुल हक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.