मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर/मुशहरी, हिन्दुस्तान टीम। जर्जर और अधूरी सड़क से परेशानी झेल रहे मुशहरी थाना क्षेत्र के बेला मोड़ के आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर टायर जलाकर पूरी तरह जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन, हर बार केवल आश्वासन ही मिला। सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति भयावह हो जाती है। करीब दो सौ मीटर तक यह दुर्दशा है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलत...