मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी। मधुबनी मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित सकरी ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लिए मुख्य मार्ग है। रोज सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां, मालवाहक वाहन, ऑटो और बाइक इस सड़क से गुजरती हैं, लेकिन जर्जर सड़क की वजह से चालकों को लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क पर जगह-जगह अब बड़े-बेड़े गड्ढे बन चुके हैं। कई स्थानों पर तो सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जिससे कंकड़ बाहर आ गए हैं। दिनभर वाहनों के आवागमन से सड़क पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क के आसपास के दुका...