जर्जर सड़क मरम्मत की मांग उठाई
नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने बीते शुक्रवार को सीएम को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की सड़कों के किनारे स्थित दीवारों व ठंडी सड़क मार्ग का सौंदर्यीकरण करने की मांग उठाई। कहा कि हल्द्वानी के काठगोदाम और नरीमन चौराहे की तर्ज पर वार्ड में भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर को चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अयारपाटा वार्ड स्थित पर्दाधारा से डीआईजी आवास को जोड़ने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। बताया कि सड़क पर दरारें पड़ चुकी हैं और बरसात में यह मार्ग खतरा बन सकता है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क मरम्मत की मांग उठाई ऐसे में इसका जल्द जीर्णोद्धार आवश्यक है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग उठाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.