बदायूं, जून 13 -- नई सड़क बिनावर मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को पैदल निकलने में भी भारी परेशानी हो रही है। वाहन तो इधर से निकालना ही मुश्किल है। बरसात के बाद सड़क और टूटने लगी है। गांव मनिकापुर कौर का मुख्य मार्ग नई सड़क बिनावर मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। इन दिनों सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। सड़क किनारे गांवों में बनी नालियां भी चोक हैं। जिसकी वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर आकर भर रहा है। जर्जर सड़क के चलते बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। इस मार्ग पर थाना भी है। यह भी पढ़ें- कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील इस मार्ग से होकर आए दिन पुलिस के उच्च अधिकारी भी गुजरते हैं इसके बाद भी सड़क का यह हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सांसद, विधायक, अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक ...