जर्जर सड़क बनी परेशानी का कारण, जीर्णोद्धार की मांग तेज
पूर्णिया, मई 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।अमौर से श्रीनगर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। रानी सती चौक से कसबा रेलवे स्टेशन तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में जमा पानी दुर्घटना का कारण बन रहा है और अनजान वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की व्यस्ततम सड़कों में शामिल है। सड़क के आसपास बड़ी संख्या में व्यवसायी मक्का एवं धान की खरीद-बिक्री का व्यापार करते हैं। इसी मार्ग के किनारे कसबा का प्रमुख मार्केटिंग क्षेत्र भी स्थित है, जहां प्रत्येक शनिवार को मवेशी हाट लगता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मवेशी खरीदने एवं बेचने आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि इसी सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.